Squid Game Season 3 Release Time in India: तीसरे सीजन में कौन मरेगा, कौन बचेगा? जानिए पूरा शेड्यूल

Squid Game Season 3: दुनियाभर में तहलका मचाने वाली कोरियन वेब सीरीज़ स्क्विड गेम अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। फैंस का इंतज़ार खत्म होने वाला है क्योंकि Squid Game Season 3 आज, शुक्रवार 27 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने जा रहा है। यह शो का तीसरा और आखिरी सीजन होगा, जो पहले दो सीज़न्स से भी ज़्यादा सस्पेंस, थ्रिल और इमोशन्स से भरा होगा। Squid Game Season 3 भारत में कब और कहां देखें? भारत में Squid Game Season 3 27 जून को सुबह 12:30 बजे (IST) नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगा। नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स सभी एपिसोड एक साथ देख सकेंगे। आखिरी सीजन में क्या होगा खास? सीज़न 2 के क्लिफहैंगर एंड के बाद, दर्शकों के मन में कई सवाल थे — क्या Gi-hun (ली जुंग-जे) अंततः फ्रंट मैन की असलियत उजागर करेगा? क्या जासूस Jun-ho जीवित है और अपनी खोज पूरी करेगा? और सबसे बड़ा सवाल — इस जानलेवा खेल का अंत कैसे होगा? इस सीज़न में लौट रहे हैं: Lee Jung-jae (Gi-hun) Lee Byung-hun (Front Man) Wi Ha-joon, Park Sung-hoon, Kang Ha-neul सहित कई नए चेहरे एक खास बात यह भी है कि Squid Game के क्रिएटर Hwan...