भारत में आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से बड़ी कंपनियां जैसे महिंद्रा, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, किआ (Kia) और BYD आने वाले महीनों में अपनी नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं, कौन-कौन सी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में जल्द आने वाली हैं।
![]() |
Upcoming Electric SUVs |
1. Honda Elevate EV
होंडा भी 2026 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Elevate EV भारत में लाने की तैयारी कर रही है। इसे अभी DG9D कोडनेम दिया गया है और यह मौजूदा Elevate के मॉडिफाइड प्लेटफॉर्म पर बनेगी। इसमें 40-50 kWh की बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है और यह एक बार चार्ज पर करीब 450 किमी तक चल सकेगी। यह कार Hyundai Creta Electric और Maruti e Vitara को टक्कर देगी।
2. Maruti Suzuki e Vitara
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara का सभी को लंबे समय से इंतजार है। खबरों के अनुसार, इसका पहला प्रोडक्शन मॉडल 26 अगस्त को तैयार होगा और इसके बाद लॉन्च किया जाएगा। यह नई इलेक्ट्रिक कार Heartect-e प्लेटफॉर्म पर बनेगी और दो बैटरी ऑप्शन (61.1 kWh और 48.9 kWh) में उपलब्ध होगी। बड़ी बैटरी के साथ यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज देगी।
3. Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स ने 2025 ऑटो एक्सपो में Sierra EV का नजदीकी प्रोडक्शन वर्ज़न दिखाया था। इसे त्योहारों के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें 65 kWh और 75 kWh की बैटरी पैक मिल सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 627 किमी तक चलेगी। यह कार पहले RWD (रियर व्हील ड्राइव) ऑप्शन में आने की संभावना है।
4. Mahindra XEV 7e
महिंद्रा की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 7e 2025 के आखिर तक आ सकती है। इसकी झलक तस्वीरों में पहले ही सामने आ चुकी है। यह कार महिंद्रा के नए INGLO प्लेटफॉर्म पर बनेगी और इसमें दो बैटरी ऑप्शन (59 kWh और 79 kWh) मिलेंगे। बड़ी बैटरी के साथ इसकी रेंज 600 किमी से ज्यादा होगी।
5. Mahindra XUV 3XO EV
महिंद्रा की एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 3XO EV इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इसे अंदरूनी तौर पर S240 नाम दिया गया है। यह कार Tata Nexon EV और Kia Syros EV को टक्कर देगी। इसमें 34.5 kWh और 39.4 kWh की बैटरी मिल सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 400 किमी की रेंज देगी।
6. Kia Syros EV
किआ भी भारतीय मार्केट के लिए अपनी नई Syros EV पर काम कर रही है। इसे 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। डिजाइन में इसे खास EV लुक मिलेगा, जिसमें नए बंपर और एरो-डायनामिक अलॉय व्हील होंगे। उम्मीद है कि यह कार भी करीब 400 किमी की रेंज देगी। इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV से होगा।
7. BYD Atto 2
चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD अपनी नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी Atto 2 भारत में लॉन्च करने वाली है। इसे 2025 के आखिर तक मार्केट में उतारा जा सकता है। यह कार अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो बैटरी ऑप्शन (45.1 kWh और 51.1 kWh) के साथ आती है और एक बार चार्ज करने पर करीब 410 किमी तक चल सकती है। भारत में यह Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6 और Maruti e Vitara को टक्कर देगी।
0 Comments